कोडरमा। जमशेदपुर में 12 से 14 नवंबर तक आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कोडरमा की टीम शनिवार को रवाना हो गई है। यह टीम हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में गई है। एसोसिएशन के सचिव राकेश पांडेय ने टीम को रवाना किया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में खिलाड़ियों के रहने और खाने की उचित व्यवस्था झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन ने की है। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के लिए बालक और बालिका दोनों वर्ग की टीमें रवाना हुई हैं। बालक वर्ग में कुमार अभिषेक, अनमोल झा, विनोद कुमार, हेमंत कुमार, नितिन कुमार, अविनाश कुमार, प्रिंस कुमार, रंजीत कुमार, मिथिलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, पिंटू कुमार, पप्पू कुमार एवं कुंदन कुमार के नाम शामिल हैं। जबकि बालिका वर्ग में विनीता पांडेय, श्वेता सिंह, पुष्पा कुमारी, खुशबू कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रियंका कुमारी, सृष्टि कुमारी, आयुषी कुमारी, पूजा कुमारी, प्राची कुमारी और प्रीति कुमारी के नाम शामिल हैं। इनमें अभिषेक कुमार और विनीता पांडेय अपने-अपने टीम के कैप्टन हैं। टीम कोच के रूप में राकेश कुमार, अनमोल कुमार, अविनाश कुमार और मैनेजर के रूप में अविनाश कुमार, अभिषेक कुमार और विनोद कुमार टीम के साथ रवाना हुए हैं। इधर, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार और कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने इस प्रतिस्पर्धा में जिले के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। टीम रवाना होने पर निशांत कुमार, मनोज कुमार सिंह, अजय वर्मा, सुनील जैन, दिनेश सिंह, राजू यादव, प्रिंस मिश्रा और मनोज पांडेय ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse