कोडरमा : चंदवारा प्रखंड के कुलगुद्दा, बोगादाग में वन रक्षा बंधन कार्यक्रम

 

  • उपायुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि हुए शामिल 
  • पेड़ों के बचाव के लिए उपायुक्त द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधा गया  
  • उपायुक्त ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, कहा योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार से जुड़े 

टीम एबीएन, कोडरमा। चंदवारा प्रखंड के कुलगुद्दा व बोगादाग गांव  में वन रक्षा बंधन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय यादव व स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। गांव के ग्रामीण महिलाओं के द्वारा पारंपरिक तरीके से पुष्प गुच्छ देकर व तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।  

उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी व अन्य अतिथियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पेड़ों की रक्षा के लिए पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधा। साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगायें और अपने सुरक्षित पर्यावरण युक्त और आक्सीजन युक्त गांव बनायें। पार्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ जरूर लगायें। 

उपायुक्त ने ग्रामीणों को वन/पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए संकल्प दिलाया, जिसे ग्रामीणों ने को दोहराया। उपायुक्त ने वन रक्षा बंधन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीणों के संकल्प के बाद निश्चित तौर पर इन जंगलो को सुरक्षित और संरक्षित किया जायेगा। 

वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा वन्य प्राणियों के साथ-साथ वनों की सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन कार्यक्रम काफी अहम साबित हो रहा है। वन सुरक्षित रहेगा तो पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। इसके साथ ही उपायुक्त ने स्वावलंबी गांव रेघवाटांड़ का भी भ्रमण किया गया एवं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। 

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गांव स्तर पर लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए कई महत्वकांक्षी योजना चलाई जा रही है उन योजनाओं का लाभ लें और स्वरोजगार से जुड़ कर आत्मनिर्भर बनें। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय यादव, वन क्षेत्र पदाधिकारी, पीएमयू सदस्य धनपाल, अनुज व अन्य मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse