पलामू में हो रही है हिंदी फिल्म "मेहि" की शूटिंग

 

टीम एबीएन, मेदिनीनगर/ रांची। एक लम्बे समय के बाद पलामू में एक फूल लेंथ फीचर फिल्म की शूटिंग हो रही है। इस फिल्म का नाम मेहि बताया गया है। फिल्म के निर्देशक दीपक शाह है। उन्होंने बताया कि यह एक आध्यात्मिक बायोपिक है। पिछले लगभग 15 दिनों से पलामू और लातेहार के विभिन्न लोकेशन में फिल्म की शूटिंग चल रही है। 

इस फिल्म के विभिन्न किरदारों को करने के लिए मुंबई और झारखंड के कई बड़े स्टार इन दिनों पलामू में कैंप कर कुछ बेतला में रुके हैं, तो कुछ मेदिनीनगर में निर्देशक के मुताबिक इस पूरी फिल्म को यही फिल्माया जा रहा है।

दीपक कुमार शाह एनएसडी से सम्बन्ध रखते हैं, नाटक से ही होते हुए ही उन्होंने फिल्म में कदम रखा है। पलामू और लातेहार का इलाका उन्हें खूब रास आया है। उन्होंने कहा कि अद्भुत है पलामू। यहां फिल्म शूटिंग की कमाल के लोकेशन है। ऐसी विविधता वाला लोकेशन बहुत कम जगह ही मिलता है।

शाह ने कहा कि आगे भी वे पलामू के लोकेशन में अपनी फिल्मों की शूटिंग करने के लिए आयेंगे। उन्होंने कहा कि पलामू में न सिर्फ अच्छे लोकेशन है बल्कि यहां के कलाकार भी मंझे हुए और अच्छे हैं। यहां के कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। लगातार काम होते रहने से पलामू के कलाकार भी एक दिन मुंबई के अच्छे स्टार को टक्कर देने में कामयाब होंगे। 

शाह ने कहा कि पलामू और लातेहार के आम जनता, प्रशासन, पुलिस और वन विभाग के लोग काफी सम्मान और सहयोग दिया है, जिस कारण इस फिल्म का निर्माण काफी आसानी से चल रहा है।

फिल्म के मुख्य कलाकार प्रियांशु चटर्जी अपनी हिंदी फिल्म तुम बिन से चर्चे में आये थे, फिर उन्होंने भूतनाथ, पिंजर, जुली जैसे दर्जनों हिंदी, बांग्ला व पंजाबी फिल्मो में बतौर स्टार काम किया। उन्होंने बताया कि पलामू आने से पहले वो यहां के विषय में जानते नहीं थे। पर पलामू आने के बाद उन्हें यहां से प्यार हो गया है। उन्होंने कहा कि इस जगह में सत्यजीत रे जैसे निर्देशक अपनी फिल्म निर्माण के लिए आते हो वो जगह ऐसे भी खास है। उन्होंने कहा कि इस जगह को कुछ सीरियस फिल्म मेकर की जरूरत है जो यहां के अनुकूल फिल्म निर्माण कर सके।

चन्द्रशेखर आजाद, ससुराल सिमर का, पवित्र भाग्य, सिर्फ तुम, सावधान इंडिया जैसे सीरियल के टेलीविजन स्टार करण शर्मा भी इन दिनों फिल्म मेहि के शूटिंग के सिलसिले में पलामू में हैं। एक दिन शूटिंग से समय निकाल कर करण शर्मा ने मेदनीनगर शहर को देखा। उन्होंने बताया कि पलामू आकर फिल्म मेहि में काम करने का उनका बहुत अच्छा अनुभव रहा। दुबारा कभी इधर आने का मौका मिले तो वो जरूर पलामू आयेंगे।

फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल कुमार शुक्ला पलामू के ही रहने वाले हैं। मुंबई में रहकर वे फिल्म निर्माण का काम करते है। इस फिल्म से पहले उन्होंने अपनी हिंदी फिल्म उपन्यास की एक हिस्सा की शूटिंग यही किया था। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग करने में स्थानीय स्तर पर वन विभाग के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरवाडीह , छिपादोहर, गारू, सतबरवा आदि जगह के थाना प्रभारियों का भी सक्रिय सहयोग रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse