सरहुल : जुलूस को लेकर आज नहीं रहेगी बिजली

 

  • रांची में सरहुल जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट, दोपहर बाद कई इलाकों में नहीं रहेगी बिजली

टीम एबीएन, रांची। सरहुल को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गयी है। मेन रोड के साथ-साथ जिन जिन रूटों से सरहुल की शोभायात्रा निकाली जायेगी उन रूटों में बाहरी वाहनों की एंट्री दोपहर 12 बजे से बंद कर दी जायेगी। सिर्फ सरहुल की शोभायात्रा में शामिल होने वाले वाहन को ही इन रास्तों में जाने की अनुमति जिला प्रशासन की तरफ से दी जायेगी।

प्रशासन की तरफ से सरहुल के जुलूस को निकालने के लिए जो रूट तय किया गया हैं, उस रूट पर दोपहर 12 से किसी भी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। वहीं हजारीबाग, जमशेदपुर, गुमला और बाहरी जिलों से रांची प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के लिए देर रात से ही रांची शहर में प्रवेश बंद कर दी गयी है। सभी इलाकों से आने वाले बड़े वाहनों को रिंग रोड होते हुए शहर से बाहर रहने की अनुमति दी गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse