टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में शहीद दिवस मनाया गया। मौके पर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विद्यालय के संगीत शिक्षक शैलेंद्र कुमार पाठक ने देशभक्ति गीत गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने देश के अमर सपूतों को भावांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की गाथाओं से युवाओं को परिचित करवाया जाना चाहिए, जो देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदों से झूल गये। जिनके लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि रहा।
जेल की चहारदीवारी में भी वे अध्ययनरत रहे तथा अपने बारे में कुछ न सोच कर समाज सुधार और मातृभूमि की स्वतंत्रता के बारे में ही सोचते रहे। किसानों तथा मजदूरों की स्थिति सुधारने के बारे में सोचते रहे। उनके सपनों को साकार करने में अपना योगदान देकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। शांतिपाठ के साथ सभा समाप्त हुई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse