रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम अपना रुख बदलेगी, जिसके कारण बारिश होने की संभावना है। राज्य के कई इलाकों में 14 और 15 नवंबर को बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव देखने को मिलेगी। लेकिन बारिश होने की वजह से झारखंड में ठंड अधिक लगेगी। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में 14 और 15 नवंबर को मेघ गर्जन के साथ-साथ हल्के मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 12 और 13 नंबर को मौसम शुष्क रहेगा और कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। झारखंड में बारिश के कारण मौसम में बदलाव दिखेगी। जिसके कारण राज्य में 16 नवंबर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक बताया कि कम दबाव क्षेत्र, दक्षिण पूर्व और उसे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। 13 नंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा और यह धीरे-धीरे तेज होते हुए पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में जबकि सबसे कम 14.7 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ में दर्ज किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse