टीम एबीएन, चक्रधरपुर/ रांची। बंदगांव प्रखंड के लांडुपोदा पंचायत के बेंगटागर में मागे पर्व सह मागे मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डा विजय सिंह गागराई शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा विजय सिंह गागराई ने कहा कि मागे पर्व आदिवासी समाज का महान पर्व है। यह पर्व आदिवासी परंपरा और संस्कृति एवं प्रकृति से जुड़ी हुई है। यह त्यौहार आदिवासी बहुल हर गांव में मनाया जाता है। कहा कि त्योहार के माध्यम से परिवार का एक दूसरे से परिचय होता है।
उन्होंने कहा इस मागे मिलन समारोह में दूरदराज से समाज के लोग सपरिवार उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा मागे मिलन समारोह में शामिल युवा पीढ़ी अपनी पुरानी परंपरा को भूलना नहीं चाहती है। ऐसे आयोजन के जरिए हम अपनी संस्कृति को कायम रखते हैं।
नई पीढ़ी को समझने का मौका मिलता है। महिलाएं एवं पुरुष कार्यक्रम में परंपरागत वस्त्र पहनकर मांदर ढोल नगाड़ों की थाप पर एक दूसरे के साथ मिलकर अपनी पारंपरिक लोक नृत्य किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से देउरी मगेंदर हाइबुरु, ग्राम मुंडा समूयल होनहागा, नंदू पूर्ति, टीपन होनहागा, विस्वानाथ होनहागा, सदन होनहागा, राजेंद्र होनहागा, नरसिंह कोड़ा, बुधराम कंडियांग समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse