23 को 10 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के लिए गुरुवार यानी 23 मार्च का दिन काफी अहम माना जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन जयराम गडकरी झारखंड के लिए सौगात की बरसात करने वाले हैं। 10 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। 

23 मार्च को नितिन गडकरी दोपहर 1.30 बजे रांची पहुंचने के बाद सीधे जमशेदपुर जायेंगे। कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 4 बजे रांची के पुराने विधानसभा के समीप आयोजित कार्यक्रम में लगभग 7000 करोड़ की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सड़क योजना का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। जिन दो मुख्य परियोजनाओं का शिलान्यास होगा उनमें रांची से बोकारो एक्सप्रेसवे शामिल है। 

यह एक्सप्रेस वे रायपुर धनबाद एक भारतमाला एक्सप्रेस वे योजना का हिस्सा है। जिसका शिलान्यास नितिन गडकरी करेंगे। इसके अलावा जमशेदपुर में 10 किलोमीटर डबल डेकर सड़क पुल और योजना का भी शिलान्यास होगा, जो जमशेदपुर में बनेगा।

शिलान्यास

  1. वाराणसी-रांची-इकोनामिक कॉरिडोर के कुरु से उदयपुरा तक फोरलेन सड़क का निर्माण- एनएच 75, लंबाई 39 किलोमीटर, लागत 1423 करोड़।
  2. वाराणसी-रांची इकोनामिक कॉरिडोर के खजूरी से विढमगंज तक फोरलेन सड़क का निर्माण- एनएच-75, लंबाई 41 किलोमीटर, लागत 1232 करोड़।
  3. वाराणसी-रांची इकोनामिक कॉरिडोर के उदयपुरा से भोगु तक फोरलेन सड़क का निर्माण- एनएच-75, लंबाई 50 किलोमीटर, लागत 1437 करोड़।
  4. वाराणसी-रांची इकोनामिक कॉरिडोर के भोगू से शंखा तक फोरलेन सड़क का निर्माण- एनएच-75,लंबाई 49 किलोमीटर, लागत 1391 करोड़।
  5. लोहरदगा शहर का बाईपास निर्माण-एनएच- 143ए, लंबाई 20 किलोमीटर, लागत 459 करोड़।
  6. दुबारी से रोल तक रोड का निर्माण- एमडीआर 99, लंबाई 26 किलोमीटर, लागत 85 करोड़।
  7. बनासो से बुडगड्डा मार्ग का निर्माण-एमडीआर-93, लंबाई 28 किलोमीटर, लागत 68 करोड़।
  8. गुमला से कोलेबिरा मार्ग का निर्माण- एनएच-23, लंबाई 47 किलोमीटर, लागत 57 करोड़।
  9. रायपुर-धनबाद इकोनामिक कॉरिडोर के बोकारो जैनामोड़ से गोला तक फोरलेन एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क का निर्माण- एनएच 320, लंबाई 32 किलोमीटर, लागत 1127 करोड़।
  10. रायपुर-धनबाद इकोनामिक कॉरिडोर के गोला-ओरमांझी तक फोरलेन एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क का निर्माण- एनएच 320, लंबाई। 28 किलोमीटर, लागत 1330 करोड़।
  11. चतरा शहर का बाईपास निर्माण- एनएच-22, लंबाई 14 किलोमीटर, लागत 235 करोड़।
  12. डाल्टेनगंज से राजहरा के बीच रेल ओवरब्रिज का निर्माण- एलसी नंबर 290/ 27-29 लागत 84 करोड़।
  13. मोहम्मदगंज से हैदरनगर वाया पनसा अघोरी रानी देवा रोड का निर्माण- लंबाई 17 किलोमीटर, लागत 62 करोड़।
  14. लामटा से गोनिया तक 2 लेन पेब्ड शोल्डर का निर्माण- एनएच 99, लंबाई 18 किलोमीटर, लागत 98 करोड़।
  15. कुटीमोड़ चैनपुर से हुटार तक वाया रामगढ़ ब्लॉक हेड क्वार्टर पथ का निर्माण- लंबाई 24 किलोमीटर, लागत 81 करोड़।
  16. चैनपुर से महुआडांड़ मार्ग टू लेन सड़क का निर्माण- एमडीआर-36, लंबाई 12 किलोमीटर, लागत 59 करोड़।
  17. देवलटांड़ स्थित भगवान आदित्यनाथ मंदिर को एनएच-33 से जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण।
  18. गोला-चारु मार्ग पर कामता में रेल ओवरब्रिज का निर्माण।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse