एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत के लिए अच्छी खबर है। स्पर्धा में अब भारत का एक मेडल पक्का हो गया है। इवेंट भारत में ही आयोजित किया जा रहा है। नीतू घणघस ने 48 किलोग्राम भाग वर्ग में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है। इसका मतलब यही है कि भारत को अब निश्चित रूप से एक मदक मिलेगा।
क्वार्टर फाइनल में नीतू ने रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट के जरिये जापान की मुक्केबाज मडोका वाडा को पराजित करते हुए बाहर कर दिया। भारतीय बॉक्सर ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए विपक्षी मुक्केबाज पर ताबड़तोड़ पंच बरसाये और कोई मौका नहीं दिया। नीतू के पंच इतने मजबूत और भारी थे कि रेफरी को बीच में आना पड़ा। रेफरी ने आकर इस बाउट को रुकवा दिया। इसके बाद नीतू को विजेता घोषित कर दिया गया।
इस तरह के निर्णय को ही रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट कहा जाता है। भारत से कुछ और मुक्केबाज भी अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हैं।
उनमें निकत जरीन, और साक्षी चौधरी क्रमशः 50 और 52 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में हैं। मनीषा मौन 57 किलोग्राम भार वर्ग में हैं। लवलीना बोरगोहेन भी 75 किलोग्राम भार वर्ग में खेलेंगी। जैसमीन लाम्बोरिया, स्वीटी बूरा, नुपुर श्योराण आदि मुक्केबाज भी टॉप चार में जाने के लिए प्रयास करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse