एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को अहम बैठक करेंगे। इस दौरान देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। जानकारी के मुताबहिक, कोरोना के मामलों में तेजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए यह उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अपडेट किये गये आंकड़ों से पता चला कि भारत में 1134 नये कोरोना के मामले दर्ज किये गये। मौजूदा वक्त में 7,026 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इस दौरान पांच लोगों की मौत भी हुई।
छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक मौत की खबर है। इसके अलावा एक कोरोना संक्रमित की जान केरल में गयी। देश में दैनिक सकारात्मकता 1.09 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता 0.98 प्रतिशत आंकी गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse