टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती, रांची महानगर की ओर से संचालित नामकुम एवं अमरावती कालोनी, कृष्णा पुरी सिलाई प्रशिक्षण केन्द्रों से छमाही प्रशिक्षण प्राप्त 16 महिलाओं को सेवा निकेतन, बिरसा चौक में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
मौके पर प्रशिक्षित महिलाओं ने बताया कि सिलाई कटाई का हुनर हाथ में आ गया है,अब अपने घर - मुहल्ले के लोगों के वस्त्र सिल कर आर्थिक उपार्जन करेंगी।
प्रांतीय स्वावलंबन आयाम प्रमुख श्रीमती अरुणा सिंह ने कहा कि सेवा भारती सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। महिलाएं अपने घर परिवार को देखते हुए सिलाई कटाई से कुछ पैसा कमा लेती हैं तो यह बड़ी उपलब्धि है।
सेवा भारती के माध्यम से आज हजारों महिलाएं स्वाभिमान से स्वावलंबी जीवन जी रही हैं। कार्यक्रम में श्रीमती कंचन प्रभा ने बताया कि प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई का सतत् अभ्यास करना चाहिए।
सर्व प्रथम पुराने कपड़े का थैला, बच्चे का वस्त्र सिल कर अनुभव बढ़ाना चाहिए। मौके पर नगर निरीक्षिका श्रीमती सावित्री देवी, प्रशिक्षिका श्रीमती शोभा देवी,लिलावती देवी को सम्मानित किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse