करना हो चंडीगढ़ और शिमला का सैर, तो उठायें आईआरसीटीसी के इस जबरदस्त आफर का लाभ

 

एबीएन सोशल डेस्क। अगर आप चंडीगढ़, शिमला, कुफरी घुमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इन स्थानों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी, भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम देश के उन यात्रियों के लिए एक रोमांचक टूर पैकेज पेश कर रहा है जो भारत के प्रसिद्ध पहाड़ी शहरों की सैर करना चाहते हैं। यदि आप चंडीगढ़, शिमला और कुफरी घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी का ये नया टूर पैकेज आपके लिए बिल्कुल सही हो सकता है। 

आईआरसीटीसी के मुताबिक 15 अप्रैल 2023 से 14 जुलाई 2023 तक हर शुक्रवार को टूर पैकेज का आयोजन किया जाएगा। यह टूर लखनऊ से शुरू होकर लखनऊ में ही खत्म होगा। आईआरसीटीसी इस टूर पैकेज को अप्रैल से जुलाई के पीक पीरियड और दिसंबर से जनवरी के लीन पीरियड के दौरान पेश करता है। 

यात्रियों को इस पैकेज के जरिए चंडीगढ़ में रोज गार्डन, रॉक गार्डन, और मनसा देवी मंदिर, शिमला में पिंजौर गार्डन और माल रोड, और कुफरी में स्थानीय दर्शनीय स्थलों और सुखना झील सहित लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। 

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की कीमतें लागत और यात्रा की कैटेगरी के आधार पर तय की जाती है। हर कैटेगरी के लिए कीमतें अलग-अलग तय की गई हैं। पीक आवर्स के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को सेकंड एसी में सिंगल व्यक्ति के लिए 39,225 रुपये का भुगतान करना होगा। डबल और ट्रिपल व्यक्ति के लिए क्रमश: 22,170 रुपए और 17,620 रुपये देने होंगे। 

वहीं थर्ड एसी क्लास के लिए यात्रियों को सिंगल आक्यूपेंसी के लिए 38,025 रुपये और डबल और ट्रिपल आक्यूपेंसी के लिए क्रमश: 20,970 रुपए और 16,420 रुपए का भुगतान करना होगा। लीन पीरियड्स के दौरान यात्रियों को सेकंड एसी में सिंगल आक्यूपेंसी के लिए 37,740 रुपये, डबल आक्यूपेंसी के लिए 21,055 रुपए और ट्रिपल आक्यूपेंसी के लिए 16,875 रुपए का खर्च करने पड़ेंगे। इस टूर पैकेज को बुक करने के लिए यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse