एबीएन बिजनेस डेस्क। कई लोग पेट्रोल की बढ़ती कीमत की वजह से इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना चाह रहे हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना लोगों की पहली पसंद है। अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो ओएलए एस1 स्कूटर आपके लिए अच्छा आप्शन हो सकता है, लेकिन आज जिस स्कूटर की बात कर रहे हैं वो इससे करीब 40 हजार रुपये सस्ता और रेंज 121 किलोमीटर है। साथ ही स्कूटर का डिजाइन बिल्कुल देश के सबसे ज्यादा बिकने वाली पेट्रोल स्कूटर एक्टिवा की तरह है।
एंपीयर मैग्नस ए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो भारत में 96,183 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह केवल 1 वेरिएंट और 3 रंगों में उपलब्ध है। एंपीयर मैगनस ईएस की इलेक्ट्रिक मोटर 1200 डब्ल्यू का पावर जनरेट करती है। आगे और पीछे ड्रम ब्रेक के साथ कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिल जाता है।
रेंज और टॉप स्पीड
मैग्नस ए के बारे में 10 सेकंड में 0-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा किया गया है और यह 55 किमी प्रति घंटे की टॉप-स्पीड तक चल सकता है। इसमें 60वी/28एएच का बैटरी पैक दिया है, जो एक बार चार्ज करने पर 121 किमी की रेंज दे सकता है। यह स्कूटर सिर्फ पांच से छह घंटे में फुल चार्ज हो सकता है।
स्कूटर के फीचर्स
मैग्नस ए के हार्डवेयर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे एक सिंगल स्प्रिंग शामिल है। ब्रेकिंग सेटअप में दोनों पहियों पर 130 मिमी ड्रम यूनिट शामिल हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर की फीचर लिस्ट में कीलेस एंट्री, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम और ट्यूबलेस टायर शामिल हैं।
सुविधाओं में एक एडजस्टेबल बैटरी, एक डिजिटल डैशबोर्ड, एक यूएसबी चार्जर और एक अंडर सीट एलइडी लाइट शामिल हैं। मैग्नस ईएक्स तीन रंगों गैलेटिक ग्रे, ग्रेफाइट ब्लैक और मैटेलिक रेड में उपलब्ध है। स्कूटर तीन साल की मानक वारंटी के साथ आता है। खरीदार अतिरिक्त लागत पर दो साल की एक्सटेंड वारंटी का विकल्प भी चुन सकते हैं।
ओएलए एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो यह इसकी कीमत 1.33 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें एक बार चार्ज करने पर 128 किमी की रेंज मिल जाती है। इसमें 3 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है। यह स्कूटर सिर्फ 5.9 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse