टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा पाईक टोली में तीन बच्चे अनाथ हो गये हैं। न जाने इनके भविष्य का आगे क्या हाल होगा? कुछ वर्षों पहले पिता डेलो अहीर की मौत हो गयी थी और 1 सप्ताह पहले मां की आकस्मिक मौत हो गयी।
इससे बच्चे बिल्कुल अनाथ हो गये हैं। इन अनाथ बच्चों में एक की उम्र 12 साल, दूसरे का 10 साल और तीसरे का मात्र 7 साल है। मां-पिताजी का बेसमय इस दुनिया से चला जाना मानो इन बच्चों के ऊपर पहाड़ टूट पड़ा।
मां के रहने से बच्चे किसी प्रकार सरकारी स्कूल में पढ़ते थे और किसी प्रकार खाना-पीना होता था। परंतु मां के भी गुजर जाने से पढ़ाई-लिखाई तो दूर खाना-पीना पर भी इन दिनों आफत हो गया है। अगल-बगल में भी इन बच्चों की सुधि लेने वाला फिलहाल कोई नहीं है कि कोई इन्हें तो सहारा दे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse