टीम एबीएन, कोडरमा। उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की गयी। इस दौरान उपायुक्त ने अवैध पत्थर/क्रशर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन की रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए जिला खनन पदाधिकारी की कार्रवाई का ब्यौरा लिया।
उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध रूप से खनिज लदे वाहनों की भी जांच करने का निर्देश दिये। साथ ही क्रशरों का प्रदूषण जांच करने का भी निर्देश दिये।
प्रदूषण सुरक्षा के मद्देनजर क्रशरों को बाउंड्री वॉल और क्रशर के चारों तरफ पौधारोपण करने का निर्देश दिया गया। अवैध रूप से ब्लू स्टोन के उत्खनन न हो, इस हेतु नियमित जांच करने का निर्देश जिला खनन पदाधिकारी को दिया गया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री भागीरथ प्रसाद, गोपनीय प्रभारी श्री जयपाल सोय, जिला खनन पदाधिकारी श्री दारोगा राय एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse