टीम एबीएन, कोडरमा। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल में उतराने के लिए जिला प्रशासन कोडरमा कटिबद्ध है। माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के द्वारा शुरू की गयी नीलांबर पीतांबर जल समृद्धि योजना, बिरसा आम बागवानी योजना, कृषि विभाग का भुमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कई योजनाओं का चयन कर जल संरक्षण की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
उपायुक्त आदित्य रंजन की पहल से कोडरमा जिला में हमार गांव हमार जिम्मेदारी की शुरूआत कर गांवों को विकास की डोर से जोड़ा जा रहा है। जिले के करीब 120 गांवों में हमार गांव हमार जिम्मेदारी चलाकर गांव का विकास किया जा रहा है।
उपायुक्त की पहल से शुरू की गई हमार गांव हमार जिम्मेदारी का बेहतर प्रदर्शन से कोडरमा जिला को जल शक्ति अभियान के तहत कैच दा रैन में जरगा पंचायत के कंझाटांड के पार्वती देवी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम में मरकच्चो के आकोर्सा गांव की पूजा देवी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कैच दा रैन के लिए पार्वती देवी और जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम के लिए पूजा देवी को सम्मानित किया गया था।
आज जिले के मरकच्चो प्रखंड के आकोर्सा गांव की पूजा देवी और कोडरमा प्रखंड की जरगा पंचायत स्थित कंझाटांड की पार्वती देवी एवं डोमचांच प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव की पार्वती देवी को सम्मान मिला है। विश्व जल दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर इन तीनों महिलाओं को सम्मान मिला है।
विश्व जल दिवस पर विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जल संसाधन विभाग के मंत्री द्वारा पार्वती देवी और पूजा देवी को सम्मानित किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दोनों महिलाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा डोमचांच प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव की पार्वती देवी को भी जल संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य करने हेतु शील्ड और शॉल देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि कोडरमा जिला के लिए गौरवान्वित पल है। जिला प्रशासन कोडरमा के टीम द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु निरंतर बेहतर कार्य किये जा रहे हैं।
कोडरमा जिला हर क्षेत्र में बेहतर करते आगे बढ़ रहा है। उपायुक्त ने जिला प्रशासन कोडरमा के टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ साथ इस मुहिम में जुड़े ग्रामीणों को धन्यवाद दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse