नहीं नजर आया चांद, पहला रोजा 24 मार्च से

 

टीम एबीएन, रांची। एदार ए शरीया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि आज 22 मार्च 2023 को दारुल कजा एदार ए शरीया झारखंड रांची के मुफ्तीयाने केराम ने दरगाह रेसालदार डोरंडा रांची में रमजानुल मोबारक का चांद नजर नहीं आया। 

रांची, रामगढ़, दुमका, राजमहल, जमशेदपुर, लातेहार, पलामू, हजारीबाग, कोडरमा, चाईबासा, गुमला में भी चांद नजर आने की कोई सुचना नहीं है इस के एलावा पटना, पुपनिया, गया, लखनऊ, बरैली, मुबारकपुर, बेंगलूर, दिल्ली, राजस्थान,मुम्बई एवं अन्य प्रदेशों से संपर्क किया गया। लेकिन कहीं से रमजानुल मुबारक का चांद नजर आने की कोई सूचना नहीं है। 

जिसके बाद काजीएयाने शरीयत ने फैसला लिया कि रमजानुल मुबारक का पहला रोजा 24 मार्च 2023 दिन जुमा से रखा जायेगा। इस अवसर पर मुफ्ती फैजुल्लाह मिसबाही, मुफ्ती एजाज हुसेन, मौलाना सैयद अलकमा शिबली, मौलाना ताजुद्दीन रिजवी, मौलाना इलयास फैजी, मौलाना फारुक मिस्बाही, मुफ्ती शम्स तबरेज, मो फारुक, मजहर सिद्दीकी, मौलाना शेर मोहम्मद आदी शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse