टीम एबीएन, कोडरमा। नगर क्षेत्र दूधीमाटी चौक स्थित युवराज होटल के समीप अन्विषा ब्यूटी केयर का शुभारंभ दिन बुधवार को हुआ। उद्घाटन पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने फीता काटकर किया।
वहीं पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाओं को आगे लाने के लिए सदा तत्पर हूं। अन्विषा ब्यूटी केयर की संचालिका सुमन गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों की सेवा और महिलाओं को प्रशिक्षण ही उनका एकमात्र उद्देश्य है।
ब्यूटी पार्लर में मसाज, हेयर कटिंग, मेहंदी, दुल्हन सज्जा, प्रोफेशनल मेकअप, पार्टी मेकअप, रिकेप्शन मेकअप, के साथ ब्यूटी केयर से संबंधित काम किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को ब्यूटी प्रशिक्षण दिया जायेगा जिससे महिला आत्मनिर्भर बन सके।
मौके पर वीरू साव, सत्येंद्र साव, आनंद गुप्ता विक्रम कुमार, धीरज कुमार, महानंद सिंह, प्रमोद कुमार, रजनी देवी, पूजा सिंह, आरती देवी, विनोद साव, रेखा देवी संजय गुप्ता, विनोद गुप्ता, विवेक कुमार, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse