विकराल पर्यावरणीय समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता : राजकुमार

 

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला पर्यावरण समिति गिरिडीह के सदस्य राजकुमार राज ने कहा है आज पूरी दुनिया में प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन का बेहद समस्या देखने को मिल रहा है। श्री राज ने कहा कि इसे कम करने और ज्यादा से ज्यादा पर्यावरणीय सुरक्षा देने की कोशिश में लोग लगे हुए हैं। श्री राज ने बताया कि आज हमारे झारखंड में जो कि वनों का प्रदेश है यहां भी आये दिन प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। 

इस कारण कभी ज्यादा गर्मी तो कभी ज्यादा बरसात तो कहीं ओला की अतिवृष्टि देखने को मिलती है। इन सबका कारण पर्यावरण जलवायु में असंतुलन है। श्री राज ने कहा इस परिपेक्ष्य में वन एवं पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ-साथ राज्य प्रदूषण बोर्ड तथा जिला पर्यावरण समिति यों एवं औद्योगिक इकाइयों को अपने स्तर से सार्थक एवं सर्वाधिक पहल करना चाहिए। 

श्री राज बताया कि प्रदूषण नियंत्रण करने से संबंधित राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण परिषद अस्थाई औद्योगिक इकाइयों को चलाने हेतु अपने कई शर्तों के साथ प्रमाण पत्र निर्गत करती है। आज औद्योगिक इकाइयों में ईसीपी बैग फिल्टर पानी का छिड़काव फैक्ट्री के अंदर पक्की सड़क का निर्माण इत्यादि उपायों से प्रदूषण बोर्ड उद्योग द्वारा किये गये प्रदूषण को संतुलित रखने में मदद कराती है। 

जिला पर्यावरण समिति को भी इन तमाम निर्देशों का अनुपालन कराने हेतु आवश्यक कदम उठाना चाहिए। श्री राज ने कहा पर्यावरण की सुरक्षा न केवल सरकार और एनजीओ की है। बल्कि यह हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह वातावरण एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें। 

श्री राज ने कहा बढ़ते हुए प्रदूषण विकराल पर्यावरणीय समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है और समय-समय पर इसके लिए वर्कशॉप एवं जन जागरूकता अभियान भी चलाना चाहिए। श्री राज ने कहा कि इन तमाम मुद्दों को जिला पर्यावरण समिति के सदस्य होने के नाते पर्यावरण समिति के आहूत बैठक में रखेंगे l

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse