कोरोना की वापसी!... एक्सपर्ट्स ने किया अलर्ट

 

  • तीन राज्यों में संक्रमण दर पांच फीसदी के पार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में कोरोना वायरस फिर से पांव पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में कोविड के 1134 नये मामले दर्ज किये गये हैं। संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 7 हजार के पार पहुंच गया है। 

चिंता की बात यह है कि अब कोरोना की संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) भी बढ़ रही है। तीन राज्यों में ये पांच फीसदी के पार पहुंच गयी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइलाइन के मुताबिक, 5 प्रतिशत से ज्यादा की संक्रमण दर कोविड के तेजी से फैलने की ओर इशारा करती है। इस स्थिति में वायरस को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाने की जरूरत होती है।

हिमाचल प्रदेश, गोवा और देश की राजधानी दिल्ली में कोविड की संक्रमण दर 5 प्रतिशत से अधिक है। इन तीनों ही राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बीते चार दिनों से लगातार बढ़ रहा है। पॉजिटिविटी रेट बढ़ने का मतलब है कि प्रति टेस्ट पर अब अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं। 

हर 100 टेस्ट होने पर इन राज्यों में 5 से ज्यादा लोग कोविड पॉजिटिव मिल रहे हैं, जबकि एक सप्ताह पहले तक यह दर केवल 2 फीसदी थी। कोविड के बढ़ते खतरे को देख एक्सपर्ट्स ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse