बीआइटी : बीजविट को 7-4 से हरा एनएपीएस फाइनल में

 

टीम एबीएन, रांची। आज बीआइटी मेसरा लालपुर केंद्र में आयोजित खोखो प्रतियोगिता के मुकाबले में पहले सेमीफाइनल की महिला ग्रुप के मुकाबले में एनएपीएस ने बीजविट को कड़े मैच में 7-4 से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आज के मैच में अपूर्वा मुश्कान प्रवीण कृति भगत शालिनी पांडे ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। 

दूसरा मुकाबला आरएडी और डेबसोक के बीच खेला गया, जिसमें आरएडी ने सीधे मुकाबले में जीत हासिल किया। इस प्रकार अपनी जगह फाइनल मैच में बना लिया। इस मैच में पल्लवी, सिमी, शिल्पा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। आज के दोनों मुकाबले में भारी संख्या में दर्शकों ने मैच का आनंद उठाया। 

आज के दोनों मैच के अतिथियों ने विधिवत रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बीआइटी लालपुर में इस प्रकार के पहले आयोजन के लिए निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने अपने सभी खिलाड़ियों को इस प्रकार के मैत्रीपूर्ण माहौल के लिए सभी छात्रों और सोसायटी के सदस्यों को बधाई दी। 

मौके पर डॉ संदीप सहदेव, डॉ आशुतोष मिश्र, डॉ अभय रंजन, डॉ प्रणव कुमार, डॉ श्रावणी मनोज कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ प्रशांत ने मैच की सफलता में अपना योगदान दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse