एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसका पहला मुकाबला टीम इंडिया ने शानदार तरीके से अपने नाम किया था। दूसरे मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने पलटवार करते हुए भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला कल यानी 22 मार्च को खेला जाएगा। मैच चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम पर होगा। उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टेस्ट मैचों के जैसे यह सीरीज भी अपने नाम कर ले जाएगी।
चेन्नई के मैदान की बात करें तो यहां पर भारतीय गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। जैसा आप जानते हैं कि यहां की पिच स्पिनर को फायदा देती है। इसलिए भारतीय टीम अपने साथ दो से ज्यादा स्पिनर अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है।
चेन्नई का यह मैदान पहले तेज गेंदबाजों को काफी ज्यादा रास आता था लेकिन अब पूरी कहानी बदल गई है। अब जब स्पिनर को मदद मिलेगी तो आस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल वाली बात हो जाएगी।
हालांकि ऐसा नहीं है कि टीम इंडिया के स्पिनर इस मैदान पर कमाल करते हैं तो टीम बड़ी आसानी से जीत जाएगी। जिस तरीके से आस्ट्रेलिया ने अपना दूसरा मुकाबला खेला है उसको देखकर तो यही लगता है कि टीम बिल्कुल तैयार है और यह बात आस्ट्रेलिया को भी पता है कि आखिरी मुकाबले में उन्हें भारतीय स्पिनर से टक्कर लेनी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse