टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कोडरमा के नये रेलवे स्टेशन प्रबंधक के रूप में रविंद्र कुमार ने मंगलवार को वर्तमान स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार महाराज से पदभार ग्रहण किया।
मालूम हो कि रविंद्र कुमार वर्तमान में हीरोडीह के स्टेशन प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे और अब धर्मेंद्र कुमार को हीरोडीह का नया स्टेशन प्रबंधक बनाया गया है। इधर, कोडरमा स्टेशन के नये स्टेशन प्रबंधक रविंद्र कुमार ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए वो कृतसंकल्पित रहेंगे।
वहीं यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए मूलभूत सुविधाओं का समन्वय बनाकर कार्यों को अंजाम दिया जायेगा। वहीं वर्तमान स्टेश प्रबंधक 31 मार्च 2023 को मनोज कुमार महाराज सेवानिवृत होंगे। वे 1988 में रेलवे में ज्वाइन किए।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है और कोडरमा के लोगों का जो प्यार और सम्मान मिला उसे भुलाया नहीं जा सकता है। बताते चलें कि अगले आठ दिनों तक एमके महाराज नए स्टेशन प्रबंधक रविंद्र कुमार को परिचालन एवं स्थानीय स्तर के सभी कार्यो की जानकारी और कागजी प्रक्रिया को पूरा कराने में अपना सहयोग करेंगे। मौके पर सिटी आई एके सिंह, यातायात निरीक्षक अरविंद कुमार सुमन, वाणिज्य पर्यवेक्षक मनोहर प्रसाद मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse