टीम एबीएन, लोहरदगा। कुडू-लोहरदगा मुख्य पथ पर कड़ाक मोड़ के नजदीक मंगलवार 21 मार्च को दोपहर लगभग तीन बजे हाईवा और स्कूटी के आमने-सामने के टक्कर में स्कूटी सवार दो स्कूली छात्रों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे कुडू सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर किया गया है। जिसकी हालत भी काफी चिंताजनक बतायी जा रही है।
स्कूटी (जेएच 01 ईजी 4159) से कुडू थाना क्षेत्र के हेंजला निवासी स्व किशोर किंडो के 18 वर्षीय पुत्र ज्योतिष किंडो, रूपलाल यादव के 15 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार और बेतर नावाताड़ निवासी देव प्रसाद सिंह के 15 वर्षीय पुत्र मयंक सिंह कुडू से लोहरदगा की ओर जा रहे थे। कड़ाक मोड़ के नजदीक विपरीत दिशा से आ रही रोड प्रीमिसिंग करने का चिप्स-कोलतार मिक्स मेटेरियल लोड हाइवा से आमने-सामने की टक्कर हो गयी।
हादसे में ज्योतिष किंडो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि नवीन कुमार की मौत लोहरदगा में इलाज के दौरान हो गयी। घायल मयंक को कुडू सरकारी अस्पताल लाया गया । जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। तीनों नवयुवक हेंजला स्थित एक प्राइवेट स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं।
कुडू पुलिस ने हाइवा और स्कूटी को जब्त कर कुडू थाना ले आई है। स्कूटी के परखच्चे उड़ गये हैं। घटना के बाद पूरे हेंजला गांव के लोग काफी मर्माहत हैं। घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनो छात्रों का शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा भेज दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse