टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। आगामी 5 अप्रैल को दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब हॉल में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गयी है। इस बैठक में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रधान महासचिव भाग लेंगे।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के मंत्री पशुपति कुमार पारस करेंगे। इस बैठक में राज्यों के संगठन की समीक्षा एवं आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर विचार होगा। यह जानकारी झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse