टीम एबीएन, रांची। 30 मार्च को होने वाले रामनवमी को लेकर देशभर के राम भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर राजधानी रांची के सभी राम भक्त तैयारी में जुट चुके हैं। झारखंड का रामनवमी चर्चा में रहती है। खास कर हजारीबाग की रामनवमी सबसे ज्यादा चर्चा में होती है। रामनवमी को लेकर सदन से लेकर सड़क तक राजनीति भी होती दिख रही है।
रामनवमी जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था और बजने वाले डीजे को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से कई दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। इसको लेकर महावीर मंडल के सदस्य एवं शांति समिति की बैठक में शामिल हुए लोगों को बताया गया है। रांची महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष और रामनवमी महोत्सव के वरिष्ठ सदस्य राजीव रंजन मिश्रा बताते हैं कि राजधानी रांची में वर्ष 1929 से ही शोभायात्रा और जुलूस निकाली जाती है।
राम भक्तों के लिए सबसे बड़ी बात यही होती है कि भारी से भारी संख्या में लोगों को जुटाकर शोभायात्रा निकाला जाये ताकि रामनवमी का जुलूस भव्य और विशाल बन सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse