एबीएन नॉलेज डेस्क। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन लगातार कामयाबी हासिल करता जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इस महीने के अंत में यानी 26 मार्च रविवार को 36 वनवेब सेटेलाइट्स के दूसरे बैच को लॉन्च करने जा रहा है। इसे श्रीहरिकोटा से एलवीएम-3 रॉकेट से लॉन्च किया जायेगा। इसरो ने वनवेब के साथ सेटेलाइट्स को लॉन्च करने के लिए हजार करोड़ का करार किया है।
इसरो की यह लॉन्चिंग अगर कामयाब होती है, तो भारती एंटरप्राइज समर्थित ब्रिटेन स्थित कंपनी स्पेस में 600 से अधिक लोअर अर्थ ऑर्बिट सेटेलाइट्स के कान्स्टलैशन को पूरा कर लेगी, जिससे दुनिया के हर कोने में, हर जगह स्पेस आधारित ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस मुहैया कराने की पेशकश करने की उसकी योजना में काफी मदद मिलेगी।
फरवरी में ही आ गये थे सेटेलाइट्स : इसरो ने कल सोमवार को अपने ट्वीट में कहा- एलवीएम3-एम3/वनवेब इंडिया-2 मिशन लॉन्च होने जा रहा है।।श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्चिंग पैड एसडीएससी-एसएचएआर से रविवार 26 मार्च को इसकी लॉन्चिंग का समय तय किया गया है। वनवेब के 36 सेटेलाइट्स फ्लोरिडा से 16 फरवरी को ही भारत पहुंच आ गये थे।
श्रीहरिकोटा से रविवार को की जा रही लॉन्चिंग में वनवेब की 18वीं लॉन्चिंग में 36 सेटेलाइट्स को छोड़ा जायेगा। और ये सेटेलाइट्स ब्रिटेन स्थित कंपनी के 582 सेटेलाइट्स के मौजूदा ग्रुप में शामिल हो जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse