पाकिस्तान : इमरान खान के भतीजे और समर्थक गिरफ्तार

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान पुलिस ने सप्ताहांत में यहां एक अदालत के बाहर सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमलों में संलिप्तता के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के भतीजे और उनके कई समर्थकों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षाकर्मियों पर यह कथित हमला उस समय किया गया था, जब खान भ्रष्टाचार के एक मामले में एक अदालत के समक्ष पेश होने के लिए लाहौर से यहां पहुंचे थे।

सोमवार की गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद में गिरफ्तार किये गये खान के समर्थकों की कुल संख्या शनिवार से अब तक 198 हो गयी है। गिरफ्तार लोगों में खान का भतीजा हसन नियाजी भी शामिल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse