कोडरमा : लूटपाट के चार अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

कोडरमा। झुमरी तिलैया थाना पुलिस और छापामारी टीम की सक्रियता ने दो दिनों में ही बाइक सावर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देनेवाले कांड का न सिर्फ उदभेदन किया, बल्कि इस मामले में संलिप्त चार अपाधियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 10 नवंबर को एसडीपीओ अशोक कुमार ने तिलैया थाना में प्रेसवार्ता कर उदभेदन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 8 नवंबर की रात घर जा रहे बाइक सवार महेंद्र यादव के साथ एंजेल स्कूल के निकट लूटपाट की घटना में संलिप्त चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में दिनेश कुमार राम और बिरजू राम दोनों के पिता शिवशंकर राम, सूरज माली पिता कामेश्वर माली और पवन पासवान, पिता कामेश्वर पासवान के नाम हैं। गिरफ्तार सभी अपराधी वार्ड संख्या 21, गुमो के रहनेवाले हैं। इसके पास से लूटे गए बाइक और 4,460 रुपये नकद बरामद किया गया है। बताया गया कि 10 नवंबर को तिलैया थाना में घटना के बाद महेंद्र यादव ने पैसा, मोबाइल और बाइक लूट का मामला दर्ज कराया था। एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर छापामारी टीम गठित कर घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों की निशानदेही पर लूटे गए बाइक को बरामद किया गया। लूट में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने कोडरमा जेल भेज दिया है। दूसरी ओर, एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। प्रेसवार्ता में तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह समेत छापामारी दल के लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse