टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। सोमवार को जमशेदपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का उद्भेदन किया है। कई कांडों के फरार अभियुक्त रहीम खान उर्फ बड़कू एवं उसके साथी 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मामले में पूर्वी सिंहभूम एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इनके पास से आर्म्स कारतूस और लूटे गये सामान बरामद किया गया है। जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात डकैत रहीम खान उर्फ बड़कू समेत नौ अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।
डकैतों के पास से 1 पिस्टल, 2 कट्टा, 26 जिंदा कारतूस, एक चाकू, 78.62 ग्राम गलाया हुआ सोना के अलावा सोने की 4 अंगूठी, 1 लॉकेट, एक जोड़ी कान का टॉप्स, ब्रेसलेट 2लाख 15 हज़ार नगद एक मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल जब्त किया है।
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इन लोगों ने जमशेदपुर के कोवाली, घाटशिला, पोटका, आजाद नगर, गुड़ाबांधा, झाड़ग्राम, जादूगोड़ा, ओडिशा समेत अन्य स्थानों में लूटपाट और डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
एसएसपी ने बताया कि इस गैंग ने 14 मार्च को मुसाबनी में डकैती कांड को अंजाम दिया था। जिसके बाद ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक टीम गठन की गयी थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse