ग्लोबल सोतोकान कराटे दो एसोसिएशन आॅफ झारखंड ने कराया ट्रेनिंग कैंप और बेल्ट एग्जामिनेशन

 

टीम एबीएन, रांची। ग्लोबल सोतोकान कराटे दो एसोसिएशन आफ झारखंड की तरफ से ट्रेनिंग कैंप और बेल्ट एग्जामिनेशन रांची के थड़पखना स्थित कृष्णा पैलेस में किया गया। जहां बच्चों के हौसले को बढ़ाते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

साथ ही विशेष रूप से कोलकाता में आयोजित ग्लोबल शतक आन इंटरनेशनल कराटे कंपटीशन में 4 बच्चों ने पुरस्कार जीत संस्था का नाम रोशन किया है। उन्हें संस्था ने सम्मानित भी किया, जिसमें मुकेश कुमार रवि, गुणधार कुमार, अनमोल जायसवाल और ईशान कुमार शर्मा शामिल हैं। 

वहां उपस्थित बच्चों का संस्थान ने हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बच्चों ने कई तरह के डांस परफॉर्मेंस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आये लोगों ने खूब मनोरंजन किया। 

साथ ही कोलकाता में बच्चों की जीत पर उन्हें बधाई देते हुए रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि आज की तारीख में कराटे बहुत जरूरी हो चुका है। कोई व्यक्ति को अगर असामाजिक तत्व द्वारा परेशान किया जाता है तो उस वक्त कराटे काफी कामगार साबित होगा। 

खास कर महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि अक्सर महिलाओं को प्रताड़ित करने की खबरें हमें सुनने को मिलती ही रहती है। अक्सर कई शहरों में देखा गया है कि अकेली महिला जो रात को अपने वर्क से लौटती हैं, उनके साथ गलत हरकत की जाती है। ऐसे में अगर वे महिलाएं कराटे सीखी रहेंगी, तो मुंहतोड़ जवाब दे सकती हैं।

 मौके पर रॉयल स्पोर्ट्स मैनेजमेंट क्लब का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, वार्ड 16 की पार्षद शबाना खान, झारखंड के संयोजक केंद्रीय अध्यक्ष प्रवक्ता राजेश अयान, दुर्गा उरांव उपस्थित रहे। मौके पर चीफ टेक्निकल डायरेक्टर तारक नाथ सरदार, झारखंड स्टेट प्रेसिडेंट सोमेन दत्ता एवं जनरल सेक्रेट्री शिवम कुमार उपस्थत रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse