एबीएन सेंट्रल डेस्क। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग और विशेष पहचान रखने वाले इंदौर के देवास स्थित सरदाना इंटरनेशनल स्कूल को हाल ही में मध्य प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल के पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार उन्हें बोर्डिंग स्कूल के तहत बच्चों के भविष्य का विशेष ध्यान रखते हुए शिक्षा में अव्वल दर्जा देने के एवज में प्रदान किया गया।
सरदाना इंटरनेशनल स्कूल, प्रीमियम परिवारों के बच्चों के लिए एक प्रीमियम सीबीएसई बोर्डिंग स्कूल है। इस बोर्डिंग स्कूल की सुविधा लड़के और लड़कियों दोनों के लिए है। सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक, ललित सरदाना, जिन्हें आईआईटी में आल इंडिया 243 वीं रैंक प्राप्त है, विगत 26 वर्षों से छात्रों को फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथमेटिक्स तीनों ही विषय पढ़ाते आ रहे हैं तथा भारत में सर्वाधिक सिलेक्शन अनुपात दे रहे हैं।
स्कूली शिक्षा के साथ ही यहाँ बोर्डिंग से जुड़े बच्चों की सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। ललित सरदाना, संस्थापक व शिक्षाविद्, सरदाना इंटरनेशनल स्कूल, कहते हैं, सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल से नवाजा जाना पूरी सरदाना टीम के लिए बेहद गर्व की बात है। यह पुरस्कार सभी के अथक प्रयासों और बच्चों को बेहतर भविष्य देने की भावना को समर्पित है।
बच्चों का ध्यान रखने के उद्देश्य से डायरेक्टर्स भी आवास में ही रहते हैं। वर्तमान में बोर्डिंग स्कूल से 16 राज्यों के बच्चे जुड़े हैं, हम जल्द से जल्द इसमें बढ़ोतरी की अपेक्षा करते हैं। सबसे खास सुविधा सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में यह है कि बच्चे मोबाइल की आदी न हो जाएँ, इसका विशेष ख्याल रखते हुए परिसर में मोबाइल फोन्स पूर्णत: प्रतिबंधित हैं।
स्मार्ट कक्षाओं और कई तरह की गतिविधियों के साथ ही यहाँ बच्चों की रूचि के अनुरूप कक्षाएं भी ली जाती हैं। एडमिशन के लिए 9993431042 नंबर पर कॉल किया जा सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse