टीम एबीएन, रांची। उत्कृष्ट विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्यों का राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन सोमवार को किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद मौजूद रहे। इस सम्मेलन में राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालय के प्रबंधन समिति सदस्यों को बुलाया गया था।
सम्मेलन की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उनके साथ विभागीय सचिव रवि कुमार, प्रधान सचिव वंदना डाडेल, विनय चौबे सहित शिक्षा विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। चयनित 80 उत्कृष्ट विद्यालय में सत्र 2023-24 से सीबीएससी के आधार पर पढ़ाई होंगे।
बच्चों को अंग्रेजी मीडियम के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। सभी स्कूलों के प्रिंसिपल और हेड मास्टर को आईआईएम इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षित किया जायेगा। यह झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसलिए सरकार उत्कृष्ट विद्यालय में काम करने के लिए कटिबद्ध है।
मौके पर सीएम ने उत्कृष्ट विद्यालय में शामिल जमशेदपुर बालिका उच्च विद्यालय के वेबसाइट का उद्घाटन किया। प्रबंधन समिति ने बच्चों को स्कूल में बेहतर शिक्षा कैसे मिल सके? इस बारे में बताया। कहा कि इसके लिए समय समय पर पैरेंट्स टीचर मीटिंग हो। साथ ही एसएमसी की बैठक व्यवस्थित रूप से की जाए।
कार्यक्रम में उपस्थित बाल सांसद प्राची और प्रिया ने बताया कि उन्हें काफी गर्व है कि वे उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा है। कार्यक्रम के दौरान चयनित किए गए 80 उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधन समिति और बच्चों ने भी अपनी-अपनी बातों को रखा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse