टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देश पर राज्य कार्यकारिणी की बैठक 20 मार्च को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी है। प्रदेश राजद के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि बैठक में झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव उपस्थित रहेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, सभी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान में तेजी लाने और झारखंड में पंचायत से प्रदेश तक संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse