20 मार्च से होगा अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, रांची। अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस 2023 के अवसर पर वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम 20 से 22 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन पलाश सभागार स्थल वन भवन, डोरंडा में होगा। इस आयोजन में प्रकृति, वनों पर आधारित रोजगार के लिए लघु वन पदार्थ से बने सामान के स्टॉल लगाया जायेगा। 

वहीं, शहद, लाह के बने सामान, तस्सर के बने सामान, महुआ से बने सामान, चिरौंजी, औषधीय पौधे का प्रदर्श एवं बिक्री होगी। ऑल इंडिया स्प्रिंग आर्ट कैम्प में कला के माध्यम से वनों के संरक्षण के प्रचार-प्रसार के लिए किया जायेगा। इसमें झारखण्ड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश के कलाकारों की भागीदारी होगी। 

21 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर वनों के सत्वर्धन पर कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर 40 वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष को सम्मानित किया जायेगा। वहीं, 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। 

विश्व जल दिवस के अवसर पर वनों में जल संचयन तथा वनों की सुरक्षा करने वाले 25 वन सुरक्षा समिति के सदस्यों को सम्मान किया जायेगा। ऑल इंडिया स्प्रिंग आर्ट कैम्प का समापन तथा सीनियर कलाकार को सम्मानित किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse