टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में सीबीएसई सीओई पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर एकदिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला की गयी। सीबीएसई की संसाधिका सह विद्यालय की विज्ञान विषय की शिक्षिका श्रीमती इंदु प्रसाद ने क्रियाकलाप आधारित प्रस्तुति दी, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रियतापूर्वक भाग लिया।
पांच घंटे के कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं कल्याण के विविध पहलुओं पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गयी। साथ ही अभिनय, प्रश्नोत्तरी, केस स्टडी आदि अनेक रोचक गतिविधियां आयोजित की गयी, जिनकी मदद से विषय को सुग्राह्य बनाया जा सका। निश्चय ही यह कार्यक्रम अध्यापक समुदाय के लिए लाभप्रद रहा, जिनकी मदद से विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया जा सकेगा।
समापन सत्र में प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सीबीएसई, सीओई पटना के आभारी हैं कि उन्होंने हमें यह सुअवसर दिया।
इस प्रकार से सत्रों का नियमित आयोजन सभी शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के लिए अत्यंत लाभप्रद हैं। उन्होंने कार्यशाला के सफल संचालन के लिए संसाधिका तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। शांति पाठ के साथ कार्यशाला समाप्त हुई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse