एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में 126 दिन के बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 800 से अधिक मामले शनिवार को दर्ज किये गये। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के 843 नये मामले सामने आये हैं।
पिछले 24 घंटे में झारखंड और महाराष्ट्र में संक्रमण से एक-एक, जबकि केरल से दो लोगों की मौत की जानकारी मिली है। इससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,799 पर पहुंच गयी है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपाचाराधीन रोगियों की संख्या 5,839 है। वहीं, संक्रमण से उबरने वालों की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है।
मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोविड-19 को मात देने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,58,161 हो गयी है। वहीं, मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत आंकी गयी है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक लगायी जा चुकी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse