जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में बस पलटने से चार की मौत, सभी मृतक बिहार के

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू-कश्मीर  के दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले  के अवंतीपोरा इलाके में आज शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पर नेशनल हाईवे-44 में झेलम ब्रिज के पास राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस के पलट जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी। हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे। हादसे में घायल लोगों में कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 

हादसे के बारे में एक स्थानीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अवंतीपोरा इलाके के गोरीपोरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक बस पलट गयी, जिसमें कई यात्री घायल भी हो गये। सभी घायल लोगों को इलाज के लिए के पास अस्पताल ले जाया गया। 

अस्पताल जाने के दौरान 3 की हुई मौत 

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनमें से तीन घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य यात्री की एसडीएच पंपोर में इलाज के दौरान जान चली गई। मारे गए सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse