वसुधैव कुटुम्बकम् की अवधारणा को मजबूत करने की कोशिश में जुटा आरएसएस

 

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक इस वर्ष 12-14 मार्च 23 को हरियाणा के समालखा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में एक प्रस्ताव एव तीन वक्तव्य दिये गये। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में पारित प्रस्ताव स्व आधारित राष्ट्र के नवोत्थान का संकल्प लें विषय पर था। 

भारत स्वाधीनता प्राप्ति के उपरांत हमने अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की हैं। आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनकर उभर रही है। भारत के सनातन मूल्यों के आधार पर होने वाले नवोत्थान को विश्व स्वीकार कर रहा है।

वसुधैव कुटुम्बकम् की अवधारणा के आधार पर विश्व शांति, विश्व बंधुत्व और मानव कल्याण के लिए भारत अपनी भूमिका निभाने के लिए अग्रसर है। सुसंगठित, विजयशाली व समृद्ध राष्ट्र बनाने की प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों के लिए मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति, सर्वांगीण विकास के अवसर, तकनीक का विवेकपूर्ण उपयोग एवं पर्यावरणपूरक विकास सहित आधुनिकीकरण की भारतीय संकल्पना के आधार पर नये प्रतिमान खड़े करने जैसी चुनौतियों से पार पाना होगा। 

राष्ट्र के नवोत्थान के लिए हमें परिवार संस्था का दृढ़ीकरण, बंधुता पर आधारित समरस समाज का निर्माण तथा स्वदेशी भाव के साथ उद्यमिता का विकास आदि उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। उपरोक्त बाते आज संघ कार्यालय में पत्रकारों के बातचीत करते हुए प्रांत कार्यवाह संजय कुमार ने कहा। 

उन्होंने तीन वक्तव्यों के बारे में कहा कि- संघ का मत है कि भगवान महावीर की निर्वाण प्राप्ति के 2550वें वर्ष के अवसर पर वर्तमान को वर्द्धमान की बहुत आवश्यकता है। वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन पर बताया कि वे अद्वितीय पराक्रम, रणनीतिक कुशलता, युद्धशास्त्र की मर्मज्ञता, संवेदनशील, न्यायपूर्ण व पक्षपातरहित प्रशासन, नारी का सम्मान प्रखर हिंदुत्व जैसी कई विशेषताओं से परिपूर्ण थे। 

ईश्वर पर श्रद्धा व विश्वास, माता पिता एवं गुरु जनों का सम्मान, अपने साथियों के सुख-दु:ख में साथ निभाने, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के कई उदाहरण उनके जीवन में पाये जाते हैं।आज भारत अपनी समाजशक्ति को जागृत करते हुए अपने स्व के आधार पर राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ रहा है, भारत के स्व आधारित राज्य की स्थापना के उद्देश्य से चली छत्रपति शिवजी महाराज की जीवनयात्रा का स्मरण अत्यंत प्रासंगिक एवं प्रेरणास्पद है। 

तीसरे वक्तव्य के संदर्भ में उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनके जीवन  सादगी, परिश्रम, त्याग, समर्पण, निर्भयता एवं सिद्धांतों के प्रति अडिगता उनके जीवन के प्रत्येक क्षण में परिलक्षित होती है। तीनो महापुरुषों के नमन के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन्हें श्रद्धापूर्वक वंदन करता है। 

सभी स्वयंसेवक इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पूर्णमनोयोग से भाग लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में चरितार्थ करें ऐसी अपनी अपेक्षा है। उन्होंने बताया कि संघ सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण एवं नागरिक कर्तव्य पर जागरुकताकी दिशा में कार्यरत है ताकि समाज में परिवर्तन संभव हो सके। 

उन्होंने कहा कि सेवा कार्य तथा कुटुम्ब प्रबोधन का कार्य महिलाओं के सहयोग के  बिना संभव ही नही है। उन्होंने कहा कि उस बैठक में देश भर में संघ द्वारा कार्य विस्तार की दृष्टि से विशेष वृत्त रखा जाता है, इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ झारखण्ड प्रान्त द्वारा बस्ती एवं मंडल कार्य दृढ़ीकरण का विशेष वृत्त रखा गया। 

मार्च 2023 तक अखिल भारतीय स्तर पर कुल 42613 स्थानों पर  कुल  68651 शाखा, साप्ताहिक मिलन 26877 और कुल मंडली 10412 का वृत्त आया वही झारखंड में  संघ की दृष्टि से 4 महानगरो में कुल 52 स्थानों पर 97 विद्यार्थी शाखा और 125 व्यवसायी शाखा यानि कुल 222 शाखा चल रही है जबकि ग्रामीण 24 जिलो में 488 स्थानों पर 454 विद्यार्थी और 162 व्यवसायी  शाखा यानि 616 शाखा चल रही है। 

महानगर और ग्रामीण जिलो को यदि हम जोड़ दे तो आज झारखण्ड में कुल 540 स्थानों पर 838  दैनंदिन शाखा कार्यशील है। इन 838 शाखाओ में से 122 वैसे शाखा है जो स्थानीय स्तर पर समाज के लिए कोई न कोई उपक्रम चला रहे है।उपरोक्त बाते आज पत्रकारों के बातचीत करते हुए प्रान्त कार्यवाह श्री संजय कुमार ने कहा। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा सप्ताह में चलने वाली मिलन की संख्या 523 है जबकि माह में लगनेवाली संघ मंडली की संख्या 166 है।  

प्रांत कार्यवाह श्री संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण की दृष्टि से पिछले वर्ष कुल 34 प्राथमिक वर्ग आयोजित हुए जिनमे 3031 स्वयंसेवकों ने,जबकि प्रथम वर्ष में कुल 302 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 संघ के 100 वर्ष पूरे हो रहे है इस निमित्त संघ  प्रांत के सभी मंडल /बस्ती कार्ययुक्त हो इस दृष्टि से झारखण्ड के 1264 मंडल, 847 बस्ती, यानि कुल - 2111 मंडल / बस्तियों में एक ही दिन एकत्रीकरण व सम्मेलन करने का निश्चय जो 3 से 4 घंटे का हुआ था। परिणाम स्वरूप  कुल 337 खंड/नगर बैठक संपन्न हुए इस बैठक में 5797 कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। 

2004 पंचायतों से 5255 ग्रामों से, 2697 मुहल्लों से, कुल मंडल सम्मेलन में 81857, व बस्ती सम्मेलन में 40227, यानि कुल 122084 लोग सम्मिलित हुए। श्री संजय कुमार ने बताया कि पंचायत व मुहल्लों की बैठक में नये  शाखा-427, मिलन - 554, मंडली 308 हेतु कार्यकर्ता तथा वहां स्थान भी निश्चित हुए जिन मंडल व बस्तियों में अपना कार्य अभी नहीं है। 

वहां मिलन के लिए विशेष आग्रह कर, कार्य प्रारंभ करना, एक वर्ष मिलन चलाने के उपरांत वर्ष 2024 में उसे शाखा में परिवर्तन करने की योजना बनाई गयी, इस प्रकार सभी मंडल व बस्ती को वर्ष 2024 तक कार्ययुक्त करने की एक व्यापक योजना के साथ अपने प्रांत में संघ कार्य कर रहा है। 

भारत के अमृतकाल और संघ के सौवें वर्ष की ओर बढ़ती यात्रा के समय में समाज को दिशा देते हुए ऐसे समय में जब भारत वैश्विक नेतृत्व के पथ पर निरंतर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है, तब नागरिकों को यह समझने की आवश्यकता है कि देश के प्रति हमारा क्या योगदान है। इस वर्ष का संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष लोहरदगा में तय हुआ है। इस पत्रकार वार्ता में क्षेत्र संघचालक मा देबव्रत पाहन, सह प्रांत प्रचार प्रमुख श्री संजय कुमार आजाद उपस्थित थे। 

उल्लेखनीय सेवा और कार्यों के लिए झारखंड रत्न और विशिष्ट सेवा सम्मान दिया गया 

लोक सेवा समिति की ओर से इसकी 32 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने और समाज में अनुकरणीय तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को झारखंड रत्न और विशिष्ट सेवा सम्मान से विभूषित किया गया। इस अवसर पर हमारा देश हमारा उत्तरदायित्व विषय पर एक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया।

पुराने विधानसभा परिसर प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में शहीद सरदार गया मुंडा को देश सेवा के लिए रेवरेंड फादर फेलिक्स टोप्पो को सेवा क्षेत्र के लिए निरंजन कुजुर को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में डॉक्टर जी डी मिश्रा को शोध एवं स्वास्थ्य तुषार कांति को समाज सेवा के लिए हरि उरांव को क्षेत्रीय भाषा के लिए मनपुरन नायक को कला संस्कृति के लिए सुजाता भकत को भारोत्तोलन के लिए मुख्तार सिंह को सामाजिक जागरूकता के लिए झारखंड रत्न से सम्मानित किया गया। 

इसी प्रकार सीमा प्रसाद को सामाजिक जागरूकता अरविंद कुमार को शिक्षा जागरूकता कृष्ण कुमार मल्लिक को स्वास्थ्य सेवा अत्री गंगोपाध्याय को छाती रोग विशेषज्ञ सुजान पंडित को संगीत सत्यव्रत ठाकुर को कला संस्कृति आलोक कुमार सिंह को प्रेरणादायी कार्य मुस्तफा अंसारी को शांति सद्भावना सुनील सिंह बादल को लेखन इबरार अहमद को नेतृत्वकर्ता और मुकेश कंचन को खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। 

लोक सेवा समिति विगत 31 वर्षों से प्रबुद्ध नागरिकों मीडिया के क्षेत्र में अतुल्य सहयोग स्वास्थ्य शिक्षा नशा विमुक्ति सद्भाव महिला सशक्तिकरण और विधि जागरूकता जैसे विषयों और समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करती रही है। 

समिति के संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद खान ने बताया कि चयन समिति में वरिष्ठ पत्रकार विजय पाठक के अलावा राजकुमार नागवंशी, डॉक्टर खालिक अहमद, चंचल भट्टाचार्य और संयोजक वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह शामिल थे। पूर्व में डॉ रामदयाल मुंडा, डॉक्टर बीपी केसरी, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की रामकृष्ण मिशन बीआईटी मिश्रा खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, समुराई टेटे, गंगा प्रसाद बुधिया, दिशोम गुरु शिबू सोरेन, पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी आदि को सम्मानित किया जा चुका है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse