कोडरमा : बिजली चोरी को लेकर 35 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। बिजली विभाग के द्वारा 18 मार्च को झुमरी तिलैया, कोडरमा और डोमचांच के अलग-अलग 91 स्थानों पर छापामारी की गई, जहां बिजली चोरी को लेकर 35 उपभोक्ताओं पर संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

इस बारे में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झुमरी तिलैया के 24 स्थानों पर छापामारी हुई, जहां बिजली चोरी को लेकर 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सबों पर 2,44000 रुपए का जुमार्ना लगाया गया है। 

वहीं कोडरमा के 36 स्थानों पर छापामारी हुई, जहां बिजली चोरी के आरोप में10 उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इनपर 52000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जबकि डोमचांच के 31 स्थानों पर रेड हुआ, जहां बिजली चोरी के आरोप में 10 लोगों पर एफआईआर  किया गया। 

इन सबों 80000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनपर पहले से 5,22,146 रुपये का बिजली बिल बाकी था। ईई मनोज कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी न करने और समय पर बकाया बिजली बिलों का भुगतान करना की जरूरत बताई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse