रांची विश्वविद्यालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के बीच एमोयू का विस्तार

 

टीम एबीएन, रांची। 17 मार्च 2023 को रांची विश्वविद्यालय तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के बीच एमोयू का विस्तार किया गया। जो अगले पांच  साल के लिये प्रभावी होगा। एमोयू विस्तार रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय के कुलपति कांफ्रेस हॉल में कुलपति आरयू प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र रांची सेंटर के रीजनल डायरेक्टर डॉ सपम रणबीर सिंह के बीच संपन्न हुआ।

इस एमोयू का मुख्य उद्देश्य नृत्य, पेंटिंग, संगीत, फोटोग्राफी, फिल्म, थियेटर, साहित्य जैसे क्षेत्रों में विश्वविद्यालयों के साथ सहभागिता कर देशव्यापी  प्रसार करना और ऐसी विधाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। 

मौके पर कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने एक अच्छे अकादमिक कैलेंडर की आवश्यकता पर जोर दिया।साथ ही इसके अंतर्गत कार्यक्रमों, सेमिनारों जैसी गतिविधियों को बढ़ाने की बात कही।
वहीं डॉ आरके शर्मा ने झारखंड में कला की समृद्धि के प्रसार की बात कही। 

डॉ स्मृति सिंह ने कहा कि आरयू में इस क्षेत्र में टीआरएल विभाग कार्य कर रहा है। अब इस एमोयू विस्तारीकरण से और तेजी आयेगी।
इस एमोयू के अवसर पर आरयू कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, सीसीडीसी डॉ पीके झा, डीएसडब्लू डॉ सुदेश साहू, डिप्टी डायरेक्टर वोकेशनल डॉ स्मृति सिंह, डॉ आरके शर्मा, कोर्डिनेटर फिनांस बीएस देवघरिया तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र रांची सेंटर के रीजनल डायरेक्टर डॉ सपम रणबीर सिंह, अकादमिक काउंसिल के मेंबर डॉ बिनोद कुमार, प्रोग्राम असिस्टेंट सुमेधा सेनगुप्ता, प्रोजेक्ट असिस्टेंट बोलो कुमारी उरांव उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse