टीम एबीएन, कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर के निकट संतोष कुमार के घर से पुलिस ने दुपट्टे से झूलता एक युवती का शव बरामद किया है। युवती की पहचान काजल गुप्ता (22) पिता संतोष कुमार गुप्ता के रूप में की गयी। घटना शुक्रवार अपराहन 3 बजे की बतायी गयी है।
सूत्रों के मुताबिक घटना के वक्त युवती अपने घर के एक रूम में बंद थी। परिजनों ने खाने के लिए जब अपनी बेटी को आवाज लगायी तो घर से उसकी आवाज नहीं आने पर लोगों ने घर के दरवाजे को तोड़कर उसे नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो युवती पिछले 10 दिनों से काफी मानसिक तनाव में रह रही थी। वैसे घटने का स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका चल सका है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse