लोहरदगा : आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष बनी बबिता उरांव

 

  • आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का पंचम अधिवेशन आयोजित

टीम एबीएन, लोहरदगा। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का पांचवां अधिवेशन शुक्रवार को नगर भवन में रामधनी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मौके पर आगत अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना मजदूरों के द्वारा एवं मजदूरों के लिए किया गया है। आज यह देश का सबसे बड़ा श्रम संगठन है। भारतीय मजदूर संघ आंगनबाड़ी कर्मचारी बहनों के लिए बहुत कुछ किया है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के रीति नीति पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। 

सभा को संबोधित करते हुए रामचंद्र गोप ने कहा कि आज का अधिवेशन अधिकार एवं कर्तव्य दोनों के लिए है। सभी  सिर्फ अधिकार की बात करते हैं और कर्तव्यों को भूल जाते हैं । उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों के लिए आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ लगातार संघर्षरत रहा है और आगे भी संघर्ष करता रहेगा। झारखंड सरकार ने कुछ मांगों को माना है परंतु यह पर्याप्त नहीं है। आगे और संघर्ष करने की आवश्यकता है। 

सभा को संबोधित करते हुए बालोमनी बाखला ने कहा कि लगातार संघर्ष के बाद थोड़ा मानदेय तो बड़ा है परंतु यह काफी नहीं है, कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए रोज संगठन बदल रहे हैं। सेविकाओं को इसे समझने की आवश्यकता है। उमा देवी ने कहा कि संगठन में शक्ति है शक्ति से सरकार झुकती है और मांगों को पूरा करती है इसलिए हमें संगठित रहने की आवश्यकता है। विदेश साहू ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाये जो लोग आज यहां कल वहां करते हैं वैसे लोग स्वार्थी प्रवृत्ति के हैं इसे समझने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि नवंबर में दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में केंद्र सरकार के विरुद्ध व्यापक आंदोलन किया जायेगा। मौके पर कई प्रस्ताव पारित किये गये, जिसमें पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नयी कमेटी का गठन किया गया। अधिवेशन में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कहा गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी 18,000 एवं सहायिकाओं को 10,000 प्रति माह दिया जाये।

 मृतक सभी सेविकाओं तथा सहायिकाओं को बीमा राशि का भुगतान किया जाये। सभी सेविकाओं को स्मार्टफोन दिया जाए तथा प्रत्येक माह उसका रिचार्ज भी कराया जाये। सभी केंद्र में गैस एवं चूल्हा दिया जाए एवं रिफिलिंग हेतु राशि उपलब्ध कराई जाए। मानदेय एवं पोषाहार राशि प्रत्येक माह दिया जाये। 2017 के बाद अभी तक पर्यवेक्षिका की बहाली नहीं की गयी है इसकी बहाली शीघ्र की जाये। मिनी आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका बहाल किया जाये।

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष बनी बबीता उरांव

लोहरदगा। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की पूर्व कमेटी को भंग करते हुए सर्वसम्मति से नयी कमेटी का गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष के रूप में बबीता उरांव, उपाध्यक्ष दयामनी उरांव, शशि देवी, मंत्री पूनम तिर्की, सह मंत्री मंजू देवी, संगठन मंत्री रामधनी देवी, कोषाध्यक्ष शांति देवी, कार्यसमिति सदस्य सुमंती उरांव, शांति उरांव, प्रभावती उरांव, मीना देवी, शांता मिंज, गीता देवी, शमशाद अजीज, मनरखनी  उरांव, शीतल तिर्की, मुन्नी देवी, बालोमनी बाखला, उमा देवी, उर्मिला देवी, बसंती कुमारी बाड़ा, रोशन आरा रूमाना खातून को बनाया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse