कोडरमा : पूर्व जिप अध्यक्ष ने किया सृष्टि बुक सेंटर का उद्घाटन

 

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। शहर के पानी टंकी रोड स्थित सृष्टि बुक सेंटर का उद्घाटन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जिसके बाद दुकान के संचालक राजा कुमार ने मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया। 

इस दौरान मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने दुकान के संचालक राजा कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की किताब दुकान खुलने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं दुकान के संचालक राजा कुमार ने कहा कि सभी तरह का किताब एवं स्टेशनरी का सामान ग्राहकों और छात्र-छात्राओं को उचित दामों पर उपलब्ध है। 

उन्होंने बताया कि हमारे यहां सभी प्रकार के एनसीइआरटी बुक, स्कूल, कॉलेज एवं साइड बुक उपस्थित है। मौके पर मनोज साव, अजय कुमार, बीरेंद्र रजक, रंजीत कुमार, अभिषेक सिंह, रंजीत पासवान, चिंता देवी, सुरेंद्र रजक, रौशन यादव, महेंद्र रजक, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse