21 को भुवनेश्वर में सीएम नवीन पटनायक से मिलेंगी सीएम ममता बनर्जी

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से अलग हटकर तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद शुरू हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज जहां कोलकाता में तृणमूल सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। वहीं, बनर्जी आगामी 21 मार्च को ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलेंगी।

तृणमूल सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए जा रही हैं। यहां 21 मार्च को वह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगी। दो दिवसीय दौरे पर वह ओडिशा जा रही हैं जहां अपने समकक्ष से बैठक में वह लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा करेंगी।

दिलचस्प बात यह है कि पटनायक ने खुद ही मुख्यमंत्री को इसके लिए आमंत्रित किया था।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि 21 मार्च को ओडीशा दौरे के अपने पहले दिन ममता भुवनेश्वर में रहेंगी।

यहीं नवीन पटनायक से मुलाकात होगी। उसके बाद 22 मार्च को वह पुरी के जगन्नाथ मंदिर में जायेंगी और पूजा-अर्चना के बाद वापस कोलकाता लौट आयेंगी।
हालांकि इस मुलाकात की पुष्टि अभी तक नहीं की गयी है। बीजद प्रमुख नवीन पटनायक भी ममता से मिलने के लिए सहमति दे चुके हैं जिसे लेकर एक बार फिर तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद को बल मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के नेतृत्व में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने से ममता बनर्जी ने पहले ही साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कह दिया है कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse