एबीएन सेंट्रल डेस्क। संभल जिले में गुरुवार को हुए कोल्ड स्टोर हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 08 हो गयी है। वहीं, प्रशासन ने अब तक 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। तो वहीं, एनडीआरएफ अपने खोजी कुत्तों की मदद से भी मलबे में फंसे हुए मजदूरों को ढूंढ रही हैं।
रेस्क्यू किये गये 11 मजदूरों में पांच मजदूरों का टीएमयू मुरादाबाद में इलाज चल रहा है, जबकि 6 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। यह हादसा संभल जिले के चंदौसा थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर रोड स्थित एआर कोल्ड स्टोर में गुरुवार 16 मार्च को हुआ था।
प्राप्त समाचार के मुताबिक, एआर कोल्ड स्टोर में गुरुवार 16 मार्च को आलू भरा जा रहा था। इस दौरान क्षमता से अधिक आलू का भराव कर दिया गया, जिससे रैक ओवरलोड हो गयी और गिर पड़ी। उसके साथ कोल्ड स्टोर की 90 फीट लंबी छत भी अचानक से भरभराकर ढह गयी थी।
छत के मलबे के नीचे काम करे करीब 20 से 25 मजदूरों के दबने की आशंका जतायी गयी थी। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ नडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें आनन-फानन में मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गयी थी।
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने के हादसे में 08 मजदूरों की मृत्यु हो गयी है और 11 लोगों को बचाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं और खोजी कुत्तों की मदद से फंसे लोगों को ढूंढ रहे हैं।
डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने बताया कि मलबे के नीचे फंसे शेष मजदूरों को निकालने के लिए टीमें लगी हुई हैं। अभी तो जो जानकारी सामने आयी है उसके मुताबिक भवन नया बना हुआ था और इसमें पहली बार आलू का भंडारण किया जा रहा था। कोल्ड स्टोर मालिक की तरफ से प्रशासन जरूरी अनुमति नहीं ली गयी थी। बताया कि स्टोर को मानक से अधिक से भरा गया था, जिसके दवाब के कारण भवन गिर गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse