पिछली गलतियों से सीएसके ने लिया सबक

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए। ये लाइन बेशक एक कविता की है लेकिन आईपीएल 2023 की बिसात पर उतर रही टीम चेन्नई सुपर किंग्स पर फिट बैठने वाली है। एमएस धोनी की अगुवाई वाली इस टीम में एक नहीं बल्कि 25 खिलाड़ी हैं। कुछ नये, कुछ पुराने। कईयों के पास धोनी की कप्तानी में पहली बार खेलने का मौका। लेकिन एक टीम के तौर पर सबका मकसद एक। भूल जाओ पिछले सीजन की नाकामी, लिखो नई कहानी। और ऐसा करने के लिए आग का जलते रहना जरूरी है।

यहां आग के जलने का मतलब जीत की ललक और उसकी भूख से है, जो कि आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स में देखने को नहीं मिली थी। आम तौर पर अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा में रहने वाली सीएसके, पिछले सीजन विवादों में ज्यादा घिरी रही थी। आईपीएल 2023 मौका है पीली जर्सी वालों के लिए पिछली गलतियों से सबक लेकर अपना जलवा बिखेरने का।

आईपीएल 2023 में धोनी कप्तान, बनेंगे बिगड़े काम : अच्छी बात ये है कि इस बार शुरू से ही कप्तानी की बागडोर एमएस धोनी संभाले दिखेंगे। मतलब जिसे लेकर पिछली बार भारी कन्फ्यूजन था, इस बार वो टेंशन नहीं देगा। टीम सिर्फ और सिर्फ धोनी के दिशा-निर्देशों को मैदान में फॉलो करेगी।

आईपीएल 2023 के लिए टीम की तैयारियां भी जोरों पर है, जिसमें धोनी को दो काम करते साफ देखा जा सकता है- एक नेट्स पर छक्के लगाना और दूसरा परफेक्ट टीम कॉम्बिनेशन के लिए खिलाड़ियों को आंकना।

सीएसके का दम… कितना ज्यादा, कितना कम : खैर, धोनी के इन पैंतरों का रिजल्ट तो तब दिखेगा जब मुकाबले का मीटर ऑन होगा। लेकिन, उससे पहले आईपीएल खिताब जीतने के लिए पीले लिबास वाली नई टीम की ताकत और कमजोरी को तौल लेना भी जरूरी है।

टीम की असली ताकत उसकी बल्लेबाजी में है, जहां टॉप से लेकर मिडिल ऑर्डर तक डेवन कॉनवे, बेन स्टोक्स, मोइन अली, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू और खुद धोनी जैसे अपार अनुभव वाले रनवीर भरे पड़े हैं। जरा सोचिए इनमें से कोई भी जमा तो क्या होगा, खेल वहीं पर खत्म। 

आईपीएल 2023 चूंकि लंबा टूर्नामेंट है ऐसे में इंजरी की संभावना बनी रहेगी। साथ ही कुछ खिलाड़ियों का इंटरनेशनल कमिटमेंट भी हो सकता है। ऐसे में सीएसके ने इस बार अपने बैक अप भी खूब तैयार किये हैं। आइये एक नजर डालते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के फुल स्क्वॉड पर।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse