टीम एबीएन, रांची। आज राजधानी रांची के लालगुटवा चौक स्थित एसबी कॉम्प्लेक्स में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रामदेव होम्योपैथी क्लिनिक का शुभारंभ हुआ। श्री नागेश्वर सिंह एवं श्रीमती शीला देवी की उपस्थिति में इस क्लिनिक का शुभारंभ जानीमानी महिला होम्योपैथी चिकित्सक डॉ खुशबू ने किया। इस क्लिनिक का संचालन होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे अनुभवी चिकित्सक, डॉ. अनूप सिंह करेंगे।
डॉ अनूप सिंह झारखंड राज्य के एक अनुभवी होम्योपैथी चिकित्सक हैं, जो अपने असाधारण, उन्नत उपचार तथा संबंधमय सलाह के लिए जाने जाते हैं। रांची स्थित यह क्लिनिक उनकी दूसरी क्लिनिक है। स्वस्थ और निरोगी समाज की कामना के साथ साथ मरीजों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध डॉ अनूप इस आधुनिक होम्योपैथी क्लिनिक में अपनी विशेष टीम के साथ नियमित तौर पर उपलब्ध रहेंगे। मरीजों तथा उनके परिजनों को सहूलियत हो, इसे ध्यान में रखते हुए क्लिनिक में होम्योपैथी दवाखाने की भी शुरूआत की गयी है।
कम कीमत पर होगा हर मरीज का इलाज
क्लिनिक के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित विशेष अतिथियों एवं चिकित्सकों से बात करते हुए डॉ अनूप सिंह ने कहा-मैं खुश हूं कि मैं रांची में इस नयी क्लिनिक को शुरू करने जा रहा हूं। मुझे आशा है कि यह क्लिनिक होम्योपैथी चिकित्सा के लिए एक सफल संस्थान बनेगी जो लोगों को स्वस्थ जीवन का अनुभव करने में मदद करेगी।
साथ ही मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि इस नई क्लिनिक में बहुत कम कीमत पर न सिर्फ मरीजों का इलाज किया जायेगा, बल्कि उन्नत तकनीक, आधुनिक चिकित्सकीय संसाधन और काउंसलिंग के माध्यम से उन मरीजों को एक नया वातावरण प्रदान किया जायेगा।
किन किन बीमारियों का इलाज होगा
रामदेव होम्योपैथी क्लिनिक में लीवर रोग, नसों के दर्द, सर्दी-जुकाम, बालों के झड़ने, अलर्जी, श्वसन संबंधी समस्याएं, डायबिटीज, थायराइड, एस्थमा, एक्जिमा, सिरदर्द तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज होगा। साथ ही डॉ खुशबू भी इस क्लिनिक में कंसलटेंट डॉक्टर के रूप महिलाओं से संबंधित रोगों के लिए बतौर विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse