आस्कर में आरआरआर के गीत नाटू नाटू और फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने रचा इतिहास

 

एबीएन डेस्क। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान आस्कर अवार्ड समारोह में भारत का जलवा बुलंद हुआ है। भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने आस्कर अवॉर्ड जीतकर दुनिया भर के प्रशंसकों का सीना चौड़ा कर दिया। इसके अलावा शॉर्ट फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने आस्कर अवॉर्ड जीत कर भारतीय सिनेमा को ऐतिहासिक और गर्व का अवसर प्रदान किया है। 

लॉस एंजिल्स में आयोजित आस्कर अवार्ड के ऐतिहासिक समारोह में भारतीयों के लिए खुशी के अवसर सामने आए हैं। मूल रूप से तेलुगू में बनी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने ओरिजनल सॉन्ग कैटगरी में आस्कर अवॉर्ड जीत लिया है।

इस अवॉर्ड के साथ भारत और दुनिया भर में फैले भारतीय सिनेमा प्रेमियों को तो गर्व का अवसर मिला ही है, अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म के निमार्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भारत की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू का नाम जैसे ही घोषित किया गया, फिल्म की टीम और डायरेक्टर एसएस राजामौली खुशी से उछल पड़े। 

आस्कर अवॉर्ड के इस 95वें संस्करण में नाटू नाटू के रूप में भारत ने दूसरा आस्कर जीता है। इससे पहले भारत ने इतिहास रचते हुए भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहला आस्कर अवॉर्ड जीता। भारतीय फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में आस्कर अवॉर्ड हासिल किया है। इस फिल्म ने पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। 

यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल है। फिल्म के आस्कर अवॉर्ड की जीत पर निमार्ता गुनीत मोंगा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुरस्कार के साथ तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि यह रात ऐतिहासिक है, क्योंकि यह किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला आस्कर है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse