कोडरमा : प्री बोर्ड में बेहतर करनेवाले छात्र पुरस्कृत

 

  • गोल्डन फ्यूचर में विदाई समारोह का आयोजन

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। देवी मंडप रोड स्थित गोल्डन फ्यूचर में दशम वर्ग के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर निदेशक लक्ष्मी कांत पांडेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी आने वाले समय के भविष्य है और भविष्य की चिंता अभी से ही करनी है। बच्चों को अपने इच्छा अनुसार पढ़ाई का मौका मिलना चाहिए। बच्चे उसी क्षेत्र में मेहनत करें जिस क्षेत्र में उनको मन लगता है। बिना मेहनत किए सफलता हाथ संभव नहीं। 

वही शिक्षक छोटेलाल  पांडेय ने बच्चों को अच्छे अंक प्राप्त करने के विभिन्न टिप्स दिए। साथ ही साथ कहा कि लगातार प्रैक्टिस करने से ही सफलता मिलेगी। इससे परीक्षा का भय भी समाप्त हो जाता है। इस मौके पर प्रीबोर्ड परीक्षा में बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। 

कॉन्टेस्ट में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बिद्यार्थी में सोनम कुमारी, अनिल यादव, करिश्मा कुमारी, ब्यूटी कुमारी, पियूष कुमार, आकांक्षा कुमारी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक छोटेलाल पांडेय ने किया। इस मौके पर शिक्षक, मुन्ना कुमार, रामपुकार, हीरालाल पांडेय, नीता दीवान, रजनी कुमारी के अलावा सभी बच्चे मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse